Kala Darwaja Khandela, इसमें खंडेला बड़ा पाना गढ़ के बाहर काले दरवाजे के बारे में जानकारी दी गई है।
खंडेला की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है एक दरवाजा, जिसे काले दरवाजे के नाम से जाना जाता है। इस दरवाजे का ऐतिहासिक रूप से काफी महत्व है।
यह दरवाजा बड़ा पाना गढ़ के सामने बना हुआ है और इस दरवाजे के जरिये ही बड़ा पाना गढ़ तक पहुँचा जा सकता है। इसे हम बड़ा पाना गढ़ का मुख्य प्रवेश द्वार भी कह सकते हैं।
आज यह दरवाजा जर्जर हालत में पहुँच गया है और इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। वक्त के थपेड़े इसे निरंतर कमजोर कर रहे हैं।
दरवाजा काफी बड़ा है जिसमें अन्दर की तरफ रहने के लिए कमरे भी बने हुए हैं। बाहर की तरफ सुन्दर झरोखे बने हुए हैं।
इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी समय यहाँ पर हर समय सैनिकों का कड़ा पहरा रहता होगा। इस दरवाजे का नाम काला दरवाजा होने के पीछे एक घटना को बताया जाता है।
बताया जाता है कि सत्रहवीं शताब्दी में जब औरंगजेब ने हिन्दू धर्मस्थलों को तोड़ने का अभियान चला रखा था, तब इस कार्य के लिए उसने अपने सेनापति सेनापति दराब खाँ को शेखावाटी क्षेत्र में भेजा।
दराब खाँ ने खंडेला के मंदिरों पर आक्रमण किया जिसको रोकने के लिए खंडेला के राजा बहादुर सिंह के साथ छापोली के राजा सुजान सिंह सहित लगभग 300 राजपूत योद्धा आगे आए।
चैत्र के महीने में विक्रम संवत 1736 यानी 1679 ईस्वी में बड़ा पाना गढ़ के काले दरवाजे के पास भयानक युद्ध हुआ जिसमें सभी राजपूत योद्धा शहीद हुए। इस घटना के बाद में इस दरवाजे को काले दरवाजे के नाम से जाना जाने लगा।
इस दरवाजे के आसपास की भूमि में उन वीरों का रक्त मिला हुआ है जिन्होंने अपने धार्मिक स्थलों को नष्ट होने से बचाने के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे। लेकिन अब यह बात बहुत कम लोगों को ही पता है।
प्रशासन को इन धरोहरों का संरक्षण कर उस इतिहास को भी चित्रित करना चाहिए जिसे देखकर यहाँ के बाशिंदे अपने पुरखों पर गर्व कर सकें।
अगर आप प्राचीन धरोहरों को करीब से देखकर उन्हें जानने के इच्छुक हैं तो आपको खंडेला में स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक को अवश्य देखना चाहिए।
काले दरवाजे की मैप लोकेशन - Map Location of Kala Darwaja
काले दरवाजे का वीडियो - Video of Kala Darwaja
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Tags:
Rajasthan-Tourism
