Ajan Bai Mahal Goverdhan Vilas Udaipur, इसमें उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके के एजन बाई महल के बारे में जानकारी है।
उदयपुर से अहमदाबाद हाईवे पर गोवर्धन विलास झील से कुछ पहले लेफ्ट साइड में एक गली में गोवर्धन विलास महल मौजूद हैं। इन महलों को महाराणा स्वरूप सिंह ने बनवाया था।
ये वही महाराणा स्वरूप सिंह हैं जिन्होंने गोवर्धन विलास झील बनवाई थी। ऐसा बताया जाता है कि इन्होंने अपने जीवन का कुछ समय इन महलों में बिताया था।
महाराणा स्वरूप सिंह ने 1844 ईस्वी में कन्या वध, 1853 ईस्वी में डाकन प्रथा और समाधि प्रथा के साथ 1861 ईस्वी में सती प्रथा पर रोक लगाई।
बताया जाता है कि इस महल में महाराणा की सेवा के लिए उनके साथ उनकी पासवान एजन बाई या एंजाबाई रहा करती थी। एजन बाई 1861 ईस्वी में महाराणा की मृत्यु के बाद उनके साथ सती हो गई थी।
महल के चौक में सुंदर कुंड बना है और सामने कमरों की दीवारों पर भित्ति चित्र बने हैं। महल में मौजूद पुरानी पेटिंग, गोखड़े, शीश महल और पुराने लकड़ी के दरवाजे या तो नष्ट हो चुके हैं या नष्ट होने की कगार पर हैं।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
