अलसीगढ़ में घूमने की जगह - Places to Visit in Alsigarh

Places to Visit in Alsigarh, इसमें राजस्थान का कश्मीर कहे जाने वाले अलसीगढ़ में घूमने की जगहों के बारे में जानकारी दी गई है।

Places to Visit in Alsigarh

उदयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अलसीगढ़ की पहाड़ियों में किला, झील, बाँध, झरने और फिल्मसिटी जैसी घूमने की जगह मौजूद है।

एक ऊँची पहाड़ी पर स्क्वायर शेप में अलसीगढ़ का किला बना हुआ है जिसके चारों तरफ परकोटा है। परकोटे के चारों किनारों पर मजबूत बुर्ज बनी है। इस परकोटे के बीच में काफी बड़ी खाली जगह है।

किले के अंदर कुछ कमरे बने हुए थे जो अब पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। रियासतकाल में यह गढ़ मेवाड़ रियासत का एक थाना हुआ करता था जिसमें मेवाड़ के सैनिक रहते थे।

ये सैनिक मेवाड़ के बाहर से आने वाले शत्रुओं पर निगरानी रखने के साथ-साथ आस पास के एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखते थे।

अलसीगढ़ का एक मुख्य आकर्षण यहाँ पर मौजूद झील है जिसे अलसीगढ़ लेक के नाम से जाना जाता है। यह झील काफी लंबी चौड़ी है।

पास की पहाड़ी के ऊपर से देखने पर इस झील की दूर दूर तक की सुंदरता नजर आती है। हरे भरे पहाड़ों के बीच यह झील काफी ज्यादा आकर्षक लगती है।

झील के पानी को रोकने के लिए एक तरफ बाँध बना है जिसे अलसीगढ़ डैम कहा जाता है। बारिश में जब यह झील पूरी तरह से भरकर छलक जाती है तब इस बाँध से पानी बहकर मानसी वाकल झील में चला जाता है।

अलसीगढ़ एरिया में दो मुख्य झरने हैं जिनमें से एक रायता की पहाड़ियों के पास होने की वजह से काफी प्रसिद्ध है। इस झरने पर रायता आने वाले टूरिस्ट काफी बड़ी संख्या में आते हैं।

इस झरने को किस नाम से जाना जाता है यह ऑफिशियली नहीं पता है लेकिन इंटरनेट पर कई जगह इसे लावित्रा वॉटरफॉल (Alsigarh Lavitra Waterfall) बताया जाता है।

अलसीगढ़ का दूसरा झरना अलसीगढ़ झील के आगे गोराणा की तरफ जाने वाली रोड़ पर है। इस झरने तक जाने के लिए झील से आगे घाटी में नीचे उतरना पड़ता है। नीचे राइट साइड में थोड़ा पैदल चलने पर झरना आ जाता है।

साल 2020 में एक खबर आई थी जिसके अनुसार अलसीगढ़ में एक फिल्मसिटी बन रही थी जिसमें सौ बीघा के एरिया में फिल्मसिटी का एक स्टूडियो कलाक्षेत्र बनकर तैयार हो चुका था।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post