Alsigarh, इसमें उदयपुर के पास अरावली की हरी भरी पहाड़ियों में मौजूद अलसीगढ़ नाम की खूबसूरत जगह के बारे मे जानकारी दी है।
आज हम आपको उदयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खूबसूरती मानसून के मौसम में इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे हम कश्मीर में आ गए हों।
चारों तरफ हरियाली से घिरे पहाड़ों के बीच के तालाब, झील, बाँध, झरना और नदी नाले, इस जगह को पिकनिक के साथ-साथ फोटोग्राफी के लिए काफी पसंदीदा जगह बना देते हैं।
बारिश के मौसम में घनी हरियाली के बीच पहाड़ियों के चारों तरफ टेढ़ी मेढ़ी सर्पिलाकार सड़क पर बाइक से घूमने का मजा एक अलग ही एहसास कराता है।
फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह होने के कारण इस जगह पर उदयपुर की पहली फिल्मसिटी भी बन चुकी है जिसे कलाक्षेत्र स्टूडियो के नाम से जाना जाता है।
ये जगह उदयपुर के पास पहाड़ियों में है जिसे अलसीगढ़ के नाम से जाना जाता है। आप यहाँ पर गढ़, झील, बाँध, झरने और नदी नालों के साथ पहाड़ों की सुंदरता और इनके बीच मौजूद घाटियाँ देख सकते हैं।
वैसे तो यहाँ के पहाड़ी एरिया में टेढ़ी मेढ़ी सड़कों पर बाइक राइडिंग का अपना एक अलग ही मजा है लेकिन गोराणा की तरफ जाने वाली रोड़ पर घाटी में नीचे उतरना एक अलग ही लेवल का एडवेंचर है।
पहाड़ों से झील और घाटी का शानदार नजारा मन को खुश कर देता है। बारिश के मौसम में कई जगह बहते नाले बड़े अच्छे लगते हैं।
पहाड़ियों की इन सड़कों पर कई जगह बच्चे अपनी बनाई हुई गाड़ी को चलाते दिख जाते हैं। शहरी बच्चों के चकाचौंध वाले बचपन से अलग एक ये बचपन भी है जो अपने सीमित साधनों में काफी खुश है।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
