पहियों पर खड़ी दुनिया की सबसे बड़ी तोप - Jaivan Cannon

Jaivan Cannon, इसमें जयगढ़ के किले में पहियों पर खड़ी दुनिया की सबसे बड़ी जयवाण तोप की जानकारी दी गई है।

Jaivan Cannon

यूँ तो आपने अपने जीवन में कई जगह अनेक तोपें देखी होगी लेकिन आज हम आपको जिस तोप के सम्बन्ध में बताने जा रहे हैं वैसी तोप आपने ना तो कहीं देखी होगी और ना ही कहीं सुनी होगी।

ये तोप पहियों पर खड़ी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे भारी तोप है। यह तोप अपने आप में एक अजूबा होने के साथ-साथ हमारे पूर्वजों की अनमोल धरोहर भी है।

जयवाण नाम की यह तोप अब जयपुर में जयगढ़ किले के अंदर एक पहाड़ी पर टीन शेड के नीचे रखी हुई है। इसे देखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों टूरिस्ट जयगढ़ किले में आते हैं।

इस विशाल तोप का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1720 ईस्वी में करवाया था। यह तोप पूरी तरह से जयपुर में बनी हुई है जिसका निर्माण जयगढ़ किले में स्थित तोप बनाने के कारखाने में ही हुआ था।

आपको सुनकर बड़ा आश्चर्य होगा कि आज तक किसी भी युद्ध में इस तोप का इस्तेमाल नहीं हो पाया है क्योंकि इसके इस्तेमाल की कभी जरूरत ही नहीं पड़ी।

इसके दो कारण है, एक तो यह तोप काफी बड़ी और वजनदार है जिसकी वजह से इसे किले से दूर कहीं ओर ले जाना संभव नहीं था, दूसरा जयपुर के महाराजाओं के मुगलों से संबंध हमेशा मित्रतापूर्ण रहे हैं जिसकी वजह से इन्हें उनके साथ कभी युद्ध की जरूरत नहीं पड़ी।

यह तोप अपने जीवन काल में सिर्फ एक बार ही चली है और वह भी इसके परीक्षण के समय। जब इसके परीक्षण के समय गोला दागा गया था तब वह गोला यहाँ से लगभग 35 किलोमीटर दूर चाकसू नामक कस्बे में जाकर गिरा।

जिस स्थान पर यह गोला गिरा था, उस स्थान पर गोले की वजह से एक बड़ा तालाब बन गया था। यह तालाब आज भी स्थानीय लोगों के पानी की जरूरत को पूरा करता है।

जयवाण तोप का वजन लगभग 50 टन है। इसे एक चार पहिया गाड़ी में रखा गया है जिसके आगे के दो पहिये काफी बड़े आकार के हैं। आगे के पहियों का व्यास लगभग 9 फीट (2.74 मीटर) और पीछे के पहियों का व्यास लगभग साढ़े चार फीट है।

इसके बैरल यानी नाल की लम्बाई 20.2 फीट (6.15 मीटर) है। बैरल के आगे की नोक के पास की परिधि 7.2 फीट (2.2 मीटर) और पीछे की परिधि 9.2 फीट (2.8 मीटर) है।

बैरल के बोर का व्यास 11 इंच (28 सेंटी मीटर) और छोर पर बैरल की मोटाई 8.5 इंच (21.6 सेंटीमीटर) है। तोप के पीछे से आगे की तरफ मोटाई धीरे-धीरे बढ़ती जाती है।

इस तोप में काम में लिए जाने वाले गोले भी काफी वजनी होते थे। ऐसा माना जाता है कि एक गोले का वजन लगभग 50 किलो था। तोप को एक बार भरने के लिए लगभग 100 किलो बारूद की आवश्यकता पड़ती थी।

तोप के पीछे के पहियों और उनके निकट लगी रोलिंग पिन की सहायता से इसे ऊपर नीचे करने के साथ-साथ चारों दिशाओं में घुमाया जा सकता है।

इस तोप की मारक क्षमता 22 मील यानी लगभग 35 किलोमीटर मानी जाती है जो इसके परीक्षण से पता चली थी।

यह तोप एक विध्वंसक हथियार होने के बावजूद कला का एक अनूठा नमूना है। तोप की नली पर फूलों की डिज़ाइन उकेरी हुई है। इसके मुहाने पर हाथी, बीच में मोर युगल और पीछे की तरफ बतख युगल उकेरी हुई है।

इसकी नाल को पहियों पर दुबारा रखने का कार्य उन्नीसवीं शताब्दी में महाराजा राम सिंह द्वितीय के कार्य काल में हुआ। इसी समय यहाँ पर एक टीनशेड यानी लोहे के एक छप्पर का निर्माण करवाया गया।

अगर आप जयपुर भ्रमण पर आ रहे हैं तो आपको इस दुर्लभ अजूबे को अवश्य देखना चाहिए।

जयवाण तोप की मैप लोकेशन - Map Location of Jaivan Cannon



जयवाण तोप का वीडियो - Video of Jaivan Cannon



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post