Worship and Prasad in temples, इसमें मंदिरों में देवता की सेवा पूजा और भोग प्रसाद के बारे में जानकारी दी गई है।
मंदिरों में देवता की पूजा के कई विधान होते हैं जिनके द्वारा देवताओं का आह्वान करके उनका स्वागत सत्कार किया जाता है। इन विधानों में से एक विधान भोग प्रसाद का भी होता है।
अलग-अलग काल में भोग प्रसाद भी अलग-अलग हुआ करते थे। जब खेती नहीं हुआ करती थी और शिवजी मुख्य आराध्य देवता थे तब धतूरा, भाँग, मंदार, फूल और दूध आदि पदार्थों का भोग लगता था।
जब मनुष्य शिकार करता था और काली माता मुख्य आराध्य देवी थी तब इनकी सेवा पूजा में बलि, मदिरा और तंत्र आदि का बोलबाला रहा। इस समय राजाओं के दुर्गों की रक्षक देवी दुर्गा ही बनी रही।
जब खेती और पशुपालन शुरू हुआ तब भगवान विष्णु मुख्य आराध्य देवता बने। इस समय खेती और पशुपालन को प्रधानता मिली जिससे अन्न और दूध की चीजें भोग के काम में आने लगी। इस समय भगवान विष्णु मुख्यतया भगवान कृष्ण के रूप में पूजे जाने लगे।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Tags:
Rajasthan-Tourism
