Bheel Beri Waterfall, इसमें राजस्थान का दूध सागर कहे जाने वाले भील बेरी झरने के बारे में जानकारी है।
मारवाड़ और मेवाड़ की सीमा यानी राजसमंद और पाली जिले की सीमा पर भील बेरी नाम का एक ऐसा झरना है जिसे राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा झरना माना जाता है।
इस झरने के आसपास के एरिया में भील जनजाति की अधिकता होने के कारण इसे भील और इसके पास एक बेरी यानी कुआँ होने के कारण इसे भील बेरी कहा जाता है।
इस जगह को राजस्थान का दूध सागर भी कहते हैं क्योंकि अरावली की वादियों में 182 फीट की ऊँचाई से नीचे गिरते हुए झरने का सफेद पानी ऐसे लगता है जैसे आसमान से दूध की धारा बह रही है।
बारिश के मौसम में एक बार शुरू होने के बाद यह झरना लगभग दो महीने तक बहता रहता है। इस समय ऐसा लगता है जैसे आप दार्जिलिंग या मेघालय में आ गए हैं।
झरने में राजसमंद जिले के देवगढ़ एरिया की पहाड़ियों से इकट्ठा होकर पानी आता है और झरने से पानी बहकर पाली जिले के टेनिया डेम (टीनिया बांध) में जाता है।
घने जंगल में स्थित इस झरने को वन विभाग ने राजसमंद जिले के रावली टॉडगढ़ अभयारण्य (Rauli Todgarh Wildlife Sanctuary) में शामिल कर रखा है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर यह पाली जिले की भगाेड़ा ग्राम पंचायत में आता है।
जैव विविधता से समृद्ध इस जंगल में कई औषधीय पौधों के साथ ढोक के पेड़ों की भरमार है। साथ ही इसमें स्लॉथ बीयर, तेंदुआ, जंगली सूअर, चार सींग वाले मृग, हाइना, रूडी मैन्गोज, सांभर, ग्रे जंगल फाउल, रेड स्परफाउल जैसे जंगली जानवर भी पाए जाते हैं।
झरने के पास चट्टान पर लंबी पतली चोंच वाले गिद्धों (Indian Vultures) और मधुमक्खियों का निवास है। आपको बता दें कि ये गिद्ध भारत में डाइक्लोफेनाक (Diclofenac) दवा के कारण अब लुप्तप्राय से हो गए हैं।
भील बेरी का यह झरना भील बेरी ईको टूरिज्म साइट के अंदर है। इस झरने तक जाने के लिए हमें पाली भीलवाड़ा रोड़ पर खामली (कामली) घाट और करमाल के बीच भील बेरी ईको टूरिज्म साइट के गेट तक जाना है।
अंदर जाने के लिए वन विभाग से टिकट लेना पड़ता है। अंदर लगभग पाँच किलोमीटर लंबे टेढ़े-मेढ़े रास्ते से होकर झरने तक जाना होता है।
भील बेरी झरने की लोकेशन - Location of Bheel Beri Waterfall
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
