जयसमंद झील के किनारे पर रूठी रानी का महल - Ruthi Rani Ka Mahal Jaisamand

Ruthi Rani Ka Mahal Jaisamand, इसमें जयसमंद झील के पास बने रूठी रानी के महल के बारे में जानकारी दी गई है।

Ruthi Rani Ka Mahal Jaisamand

महाराणा जय सिंह ने 17वीं शताब्दी में जयसमंद झील के निर्माण के समय इसके किनारे पर हवामहल के साथ एक और महल बनवाया था जिसे अब रूठी रानी के महल के नाम से जाना जाता है।

पहले इस महल को भी हवामहल के नाम से ही जाना जाता था क्योंकि ठंडी हवा आने के कारण इसमें भी गर्मी के मौसम में राजपरिवार के सदस्य रहने के लिए आते थे।

इस महल का नाम हवामहल से रूठी रानी के महल में बदलने के बारे में बताया जाता है कि महाराणा जयसिंह ने अपनी पँवार रानी के रूठ जाने पर यह महल उसे दे दिया। बाद में यह रानी इस महल में स्थाई रूप से ही रहने लग गई जिस वजह से इसे रूठी रानी का महल कहा जाने लगा।

रूठी रानी के महल से जयसमंद झील के साथ घने जंगल का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यह महल भी हवामहल के जैसी हालत में ही मौजूद है।

रूठी रानी का महल जयसमंद सेंचुरी के काफी अंदर बना हुआ है जहाँ पर आपको पैंथर और ममगरमच्छ जैसे कई तरह के जंगली जानवर दिखाई दे सकते हैं  

जयसमंद पाल से रूठी रानी के महल तक जाने के लिए झील के बगल से 2.5 किलोमीटर लंबा ट्रैक बना हुआ है।

हवामहल और रूठी रानी के महल की लोकेशन बड़ी शानदार है इसलिए इनमें कई फिल्मों जैसे खुद्दार, नसीब आदि के साथ कुछ राजस्थानी एल्बमों की शूटिंग भी हो चुकी है।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post