Chittorgarh Fort Gates, इसमें चित्तौड़गढ़ किले के दरवाजों के पास घटी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
चित्तौड़गढ़ किले को सात विशाल दरवाजों से सुरक्षित किया गया है जिन्हें पोल के नाम से जाना जाता रहा है। इन्हें नीचे से ऊपर की तरफ क्रमशः पाडन पोल, भैरों पोल, हनुमान पोल, जोडला पोल, गणेश पोल, लक्ष्मण पोल एवं राम पोल के नाम से जाना जाता है।
इन दरवाजों के पास कुछ महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ घटी थी, आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं
किले के प्रथम दरवाजे पाडन पोल के बाहर चबूतरे पर देवलिया (प्रतापगढ़) के रावत बाघसिंह का स्मारक बना हुआ है। रावत बाघसिंह ने 1534-35 ईस्वी में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के समय किले की रक्षा करते हुए इसी स्थान पर वीरगति पाई थी। बाद में इनकी याद में यहाँ स्मारक बनाया गया।
पाडन पोल से आगे दूसरे दरवाजे को भैरव पोल कहा जाता है। इस दरवाजे का नाम देसूरी के सोलंकी सरदार भैरवदास (भैरोंदास) के नाम पर रखा गया है। 1534-35 ईस्वी में चित्तौड़ के दूसरे शाके में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के खिलाफ लड़ते हुए भैरवदास इसी जगह पर वीरगति को प्राप्त हुए थे।
भैरव पोल के पास ही राजपूत वीर जयमल और कल्ला राठौड़ की छतरियाँ बनी हुई है। ये छतरियाँ उन दो राजपूत वीरों की याद में बनी हुई है जिन्होंने 1568 ईस्वी में अकबर के आक्रमण के समय किले की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
राम पोल से कुछ दूरी पर राजपूत वीर पत्ता सिसोदिया का स्मारक बना हुआ है। ये वही पत्ता है जिन्होंने 1567-68 ईस्वी में चित्तौड़ के तीसरे शाके में जयमल और कल्ला के साथ अकबर से युद्ध करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
