अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ओम प्रकाश मिठारवाल - Player Omprakash Mitharwal Shrimadhopur

Player Omprakash Mitharwal Shrimadhopur, इसमें शूटिंग के खिलाड़ी ओमप्रकाश मिठारवाल के बारे में जानकारी दी गई है।

Player Omprakash Mitharwal Shrimadhopur

एक पुरानी कहावत है कि पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं। जिनके दिलों में कुछ कर गुजरने की तमन्ना होती है वे बचपन में ही इस बात का आभास करा देते हैं कि भविष्य उनका होने वाला है।

ऐसे ही प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व के धनी है श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत सिहोड़ी की ढाणी नीमड़ी वाली के निवासी ओमप्रकाश मिठारवाल।

एक साधारण कृषक परिवार में पैदा हुए ओमप्रकाश के पिता का नाम सज्जन सिंह तथा माता का नाम शांति देवी है। पिता कृषक तथा माता गृहिणी हैं।

बचपन से ही इनकी रुचि निशानेबाजी में रही है तथा आलम यहाँ तक था कि ये बचपन में गाँव के बच्चों के साथ खेलने समय गुलेल से निशानेबाजी का अभ्यास करते थे।

ओमप्रकाश का जन्म 15 अगस्त 1995 को हुआ तथा इनकी सेकेंडरी स्तर तक की शिक्षा अपने गाँव में ही संपन्न हुई। इसके बाद इन्होंने सीकर के एक निजी स्कूल से सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण की।

वर्ष 2013 में इनका भारतीय सेना में चयन हो गया। सेना में भी इनका मन निशानेबाजी के लिए मचलता रहता था। निशानेबाजी के प्रति इनके जुनून की वजह से इन्हें सेना ने निशानेबाजी में पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए। सेना की देखरेख में इन्होंने दिल्ली में निशानेबाजी का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

धीरे-धीरे ओमप्रकाश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया। सर्वप्रथम इन्होंने दिसम्बर 2015 में 50 मीटर पिस्टल निशानेबाजी की राष्ट्रीय स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

इसके बाद इन्होंने सीनियर तथा जूनियर स्तर की टीम स्पर्धाओं में गोल्ड मैडल जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तरफ रुख किया।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ओमप्रकाश ने सफलता प्राप्त करनी शुरू कर दी तथा मार्च 2018 में मेक्सिको के गुआदालाजारा में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हरियाणा के झज्जर की मनु भाकर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के फाइनल में ओम प्रकाश तथा मनु भाकर की जोड़ी ने 476.1 अंक प्राप्त आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सोने पर निशाना साधा।

इसके पश्चात अप्रैल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 21वें कामनवेल्थ गेम्स (गोल्ड कोस्ट 2018) में भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में ओमप्रकाश मिठारवाल ने कांस्य पदक जीता है।

ओमप्रकाश ने क्वालिफिकेशन राउंड में उम्दा प्रदर्शन करते हुए कामनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ओमप्रकाश मिठारवाल ने स्टेज-1 में 49.0 और 98.1 का स्कोर किया तथा स्टेज-2 एलिमिनेशन मिलाकर उन्होंने 214.3 का स्कोर किया।

ओमप्रकाश यहाँ पर ही नहीं रुके तथा दो दिन पश्चात पुनः 50 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। दूसरा कांस्य पदक जीतने के साथ ही ओमप्रकाश भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हो गए हैं जिन्होंने इन कामनवेल्थ खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं।

ओमप्रकाश सेना में पदस्थापित है। इनकी पत्नी अंजू गाँव में ही रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

ओमप्रकाश के बारे में जानकर बस यही लगता है कि भारत के हर गाँव तथा हर ढ़ाणी में प्रतिभाएँ छिपी हुई है बस आवश्यकता है तो सिर्फ उन प्रतिभाओं को परखकर निखारने की।

ना जाने कब ऐसी प्रतिभाएँ ओमप्रकाश की तरह पदकों के ढेर लगाकर सम्पूर्ण विश्व में अपने देश के साथ-साथ अपने राज्य, अपने जिले, अपनी तहसील तथा अपने गाँव का नाम रोशन कर दे।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ओम प्रकाश मिठारवाल का वीडियो - Video of Player Omprakash Mitharwal



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post