रोल बॉल खिलाड़ी रिंकू सोनी - Roll Ball Player Rinku Soni Shrimadhour

Roll Ball Player Rinku Soni Shrimadhour, इसमें श्रीमाधोपुर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल रोल बॉल खिलाड़ी रिंकू सोनी की जानकारी है।

Roll Ball Player Rinku Soni Shrimadhour

किसी कार्य को अगर सही वक्त पर सही ढंग से किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। बहुत सी प्रतिभाएँ उचित अवसरों तथा साधनों के अभाव में दम तोड़ देती हैं और अगर इन प्रतिभाओं में लड़के की जगह लड़की हो तो अकसर उसकी प्रतिभा को घर के चूल्हे चौके तक ही सीमित कर दिया जाता है।

परन्तु जब लड़कियों को पूर्ण अवसर तथा साधन मिल जाते है तब वे दिखा देती है कि वे लड़कों से किसी भी प्रकार से कमतर नहीं है। ऐसा ही कुछ साबित किया है श्रीमाधोपुर निवासी रोल बॉल की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सोनी ने।

रिंकू ने साबित कर दिया है कि अगर सही अभिरुचि को पहचानकर पूर्ण लगन तथा धैर्य के साथ प्रयास किए जाएँ तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।

अपने छोटे से करियर में रिंकू ने दो अंतरराष्ट्रीय तथा सात राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले लिया है। इन्होंने दोनों अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम को एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रिंकू के दादा मक्खनलाल सोनी श्रीमाधोपुर के जाने माने सर्राफा व्यवसायी हैं। इनके पिता का नाम निरंजन सोनी तथा माता का नाम मीना सोनी है।

रोल बॉल में इनकी रुचि वर्ष 2011 से हुई तथा इन्होंने इस खेल में बुलंदियों तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित कर इस दिशा में प्रयास करना शुरू किया। इन्हें अपने प्रयास में परिवार का भी भरपूर साथ मिला।

इन्होंने वर्ष 2016 में इंटरनेशनल रोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से थाइलैंड के बैंकाक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थर्ड साउथ एशियन रोल बॉल चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।

वर्ष 2017 के फरवरी माह में बांग्लादेश में आयोजित चौथे रोल बॉल वर्ल्डकप प्रतियोगिता में टीम की उप कप्तान के रूप में भारत को वर्ल्डकप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भारत की टीम ने ईरान को 6-3 से शिकस्त दी जिसमें रिंकू ने दो गोल किए। इनकी इस सफलता पर इन्हें राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके हैं।

वर्ष 2017 में रोल बॉल के वर्ल्ड कप और एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को जयपुर में सम्मानित किया गया जिसमें रिंकू को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आज रिंकू सीकर जिले की पहली अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल खिलाड़ी बनकर ग्रामीण तथा कस्बाई लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। अभी तो इनके करियर की शुरुआत है।

अभी इन्हें अपने करियर को उस मुकाम तक ले जाना है जहाँ ये सम्पूर्ण भारत की लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सके।

सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post