बैधनाथ महादेव के प्राचीन मंदिर का चमत्कारी शिवलिंग - Baidhnath Mahadev Mandir Jawar Udaipur

Baidhnath Mahadev Mandir Jawar Udaipur, इसमें जावर के बैधनाथ महादेव मंदिर और उसमें मौजूद चमत्कारी स्वयंभू शिवलिंग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है।

Baidhnath Mahadev Mandir Jawar Udaipur

उदयपुर के पास जावर कस्बा अपने ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध है। प्राचीन काल में इसमें जैन मंदिरों के साथ कई शिव मंदिर थे जिनमें बैधनाथ, सोमनाथ, खांडल और नीलकंठ आदि मुख्य थे।

जावर में टीडी नदी के एक किनारे पर जावर माता मंदिर और दूसरे किनारे पर महादेव का एक प्राचीन मंदिर है जिसे बैधनाथ महादेव या सोमेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

इस मंदिर के सामने जावर ऐनिकट है जिसके ऊपर एक पैदल पुल बना हुआ है। बारिश के मौसम में जब यह नदी बहती है तब इस पुल के जरिए मंदिर तक जाया जाता है।

बारिश के मौसम में इस पुल पर से नदी का बड़ा सुंदर नजारा दिखता है। यहाँ से जावर माता और बैधनाथ महादेव मंदिर एक साथ दिखाई देते हैं।

बैधनाथ महादेव मंदिर की विशेषता और इतिहास - Features and history of Baijnath Mahadev Temple


बैधनाथ महादेव मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के सामने दो छोटे मंदिर बने हुए हैं। ये मंदिर भगवान गणेश और कार्तिकेय के हैं जिनमें इनकी काले पत्थर से बनी मूर्ति विराजमान है।

महादेव के मुख्य मंदिर को 12 वीं शताब्दी के आसपास का बना हुआ माना जाता है जिसमें गर्भगृह, सभामंडप और अर्धमंडप मौजूद है।

अर्धमंडप के नीचे मौजूद दरवाजे से मदिर में प्रवेश करने के बाद 16 खंभों पर टिका हुआ सभामंडप है जिसमें नंदी विराजमान है। नंदी के सामने ही गर्भगृह है।

मंदिर के गर्भगृह के बाहर के दोनों स्तंभों पर शिलालेख उत्कीर्ण है जिनमें से एक महाराणा उदय सिंह के समय का बताया जाता है।

गर्भगृह की द्वार शाखा के ऊपरी भाग यानी ललाट पर भगवान गणेश के साथ पूरी द्वारा शाखा पर देवी देवताओं की प्रतिमाएँ उत्कीर्ण है।

गर्भगृह की सतह थोड़ी नीची है जिसके अंदर प्राचीन शिवलिंग विराजमान है। इस शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि यह स्वयंभू है और गर्भगृह के नीचे की चट्टान का ही एक हिस्सा है।

इस शिवलिंग की पूजा अर्चना मंदिर के निर्माण के पहले से ही हो रही है। दरअसल यह शिवलिंग इस जगह पर मंदिर के बनने से पहले से ही मौजूद था।

बैधनाथ महादेव मंदिर कैसे जाएँ? - How to reach Baidhanath Mahadev Temple?


अब हम बात करते हैं कि बैधनाथ महादेव मंदिर कैसे जाएँ?

बैधनाथ महादेव मंदिर, जावर माता मंदिर के पास में ही मौजूद है। यह मंदिर उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर उदयपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 35 किलोमीटर दूर अरावली की घनी पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है। यहाँ पर आप कार या बाइक से जा सकते हैं।

मंदिर तक बहुत बढ़िया सड़क बनी हुई है। बैधनाथ महादेव मंदिर तक जाने के लिए आपको उदयपुर रेलवे स्टेशन से उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर लगभग 30 किलोमीटर दूर लेफ्ट साइड में टीडी बस स्टैन्ड तक जाना होगा।

इसके बाद टीडी बस स्टैन्ड से जावर रोड़ पर लगभग ढाई किलोमीटर आगे जाने पर लेफ्ट टर्न लेना है। इस लेफ्ट टर्न से टीडी नदी को पार करके नदी के बगल से चलते हुए ऐनिकट के ऊपर बने पैदल पुल को पार करके मंदिर तक जाना है।

आज के लिए बस इतना ही, उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। कमेन्ट करके अपनी राय जरूर बताएँ।

इस तरह की नई-नई जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहें। जल्दी ही फिर से मिलते हैं एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए धन्यवाद, नमस्कार।

बैधनाथ महादेव मंदिर की मैप लोकेशन - Map Location of Baidhnath Mahadev Mandir



बैधनाथ महादेव मंदिर का वीडियो - Video of Baidhnath Mahadev Mandir



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post