ये है श्रीमाधोपुर का सही नाम - Correct Name of ShriMadhopur

Correct Name of ShriMadhopur, इसमें श्रीमाधोपुर शहर के अंग्रेजी में सही नाम और स्पेलिंग के बारे में जानकारी दी गई है।

Correct Name of ShriMadhopur

दरअसल बहुत से सरकारी तथा गैर सरकारी विभाग अंग्रेजी में श्रीमाधोपुर के गलत नाम SRI MADHOPUR या SRIMADHOPUR का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि श्रीमाधोपुर का अंग्रेजी में वास्तविक तथा सही नाम SHRIMADHOPUR है तथा इस बात को श्रीमाधोपुर नगरपालिका तथा भारतीय रेलवे ने भी स्वीकार किया है।

गौरतलब है कि श्रीमाधोपुर डॉट कॉम के फाउंडर द्वारा बहुत से सरकारी विभागों में आरटीआई एक्ट 2005 के जरिए श्रीमाधोपुर के अंग्रेजी में सही नाम के बाबत सूचना मांगी गई थी जिसके जवाब में श्रीमाधोपुर नगरपालिका तथा भारतीय रेलवे ने श्रीमाधोपुर का अंग्रेजी में सही नाम SHRIMADHOPUR ही बताया है तथा अन्य ने संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया है।

परन्तु श्रीमाधोपुर कस्बे का अंग्रेजी में नाम सही करवाने की श्रीमाधोपुर डॉट कॉम की मुहिम लगातार रंग लाती जा रही है। एसबीआई द्वारा श्रीमाधोपुर स्थित अपनी ब्रांचों से अशुद्ध नाम SRI MADHOPUR को शुद्ध नाम SHRIMADHOPUR में बदलना स्वीकार करने के पश्चात बड़ी सफलता अब मिली है जब 17 नवम्बर को महारजिस्ट्रार कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार (Office of Registrar General, Ministry of home Affairs, Government of India) से श्रीमाधोपुर के नाम में परिवर्तन सम्बन्धी पत्र प्राप्त हुआ।

इस पत्र के अनुसार बेसिक सेन्सस रिकार्ड्स (प्राइमरी सेन्सस ऐबस्ट्रेक्ट) में श्रीमाधोपुर कस्बे का अंग्रेजी में नाम SRI MADHOPUR की जगह SHRIMADHOPUR वर्ष 2011 की जनगणना में ही कर दिया गया है तथा यह जनसामान्य के लिए सेन्सस की वेबसाइट WWW.CENSUSINDIA.GOV.IN पर उपलब्ध है।

अतः अब यह साफ हो चुका है कि 2011 की जनगणना से जनगणना सम्बंधित सभी जगह श्रीमाधोपुर का अशुद्ध नाम SRI MADHOPUR शुद्ध नाम SHRIMADHOPUR से बदल दिया गया है। भविष्य में सभी लोग सही नाम को ही इस्तेमाल करें।

अतः श्रीमाधोपुर कस्बे या इससे सम्बंधित सभी सरकारी कार्यालयों तथा निवासियों से विनम्र अनुरोध है कि वे श्रीमाधोपुर के अंग्रेजी में सही नाम का प्रयोग करें तथा गलत नाम का प्रयोग कर इसे बढ़ावा नहीं दें। बहुत से लोग सोशल मीडिया पर यही गलत नाम का प्रयोग कर रहे हैं उनसे निवेदन है कि वे इसे तुरंत सही करें।

यह जरूरी नहीं कि आप इस मुहिम में प्रत्यक्ष रूप से ही सहयोग प्रदान करे आप अपना सहयोग कस्बे के सही नाम को प्रयोग में लेकर भी कर सकते हैं।

हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वे सभी श्रीमाधोपुर वासी जो अपने कस्बे से प्रेम करते हैं तथा जो अपने कस्बे की पहचान के लिए जागरूक हैं, आज के बाद स्वयं हर जगह श्रीमाधोपुर के सही नाम का इस्तेमाल करेंगे तथा सभी को सही नाम का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

हम विश्वास दिलाते हैं कि जब तक सभी जगह से कस्बे का गलत नाम नहीं हट जाएगा तब तक श्रीमाधोपुर डॉट कॉम इस दिशा में और अधिक ऊर्जा के साथ प्रयासरत रहेगा।

सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post