अंधेत के झरने में पूरे साल बहता है पानी - Andhet Waterfall Gogunda

Andhet Waterfall Gogunda, इसमें उदयपुर के पास गोगुंदा की पहाड़ियों में मौजूद अंधेत के झरने की जानकारी है।

Andhet Waterfall Gogunda

उदयपुर के गोगुंदा के पास अंधेत या आंदेत की पहाड़ियों में एक शानदार झरना है जिसे अंधेत का झरना कहा जाता है। ये जगह वाकल नदी का उद्गम स्थल भी है।

यहाँ तक बहुत कम लोग जाते हैं क्योंकि यह जगह जंगली जानवरों के बीच घने जंगल में है जिस तक जाना काफी मुश्किल है। यहाँ पर अकेले ना जाकर ग्रुप में ही जाएँ।

गोगुंदा के पास कई दुर्गम पहाड़ों को पार करने के बाद यह झरना आता है। घने जंगल में लगभग 60 फीट नीचे उतरने के बाद 80 फीट गहरी गुफा है जिसमें पूरे साल पानी बहता रहता है।

यह जगह बड़ी अद्भुत है जहाँ पर झरने का बहता हुआ पानी ऐसे लगता है जैसा अमरनाथ गुफा में भोलेनाथ विराजमान हैं। गुफा पूरी तरफ प्राकृतिक है जिसमें चमगादड़ लटके रहते हैं।

आपको बता दें कि अंधेत की पहाड़ियों से ही वाकल नदी निकलती है जो कुछ दूर बहने के बाद पदराड़ा से आने वाली साबरमती नदी में मिल जाती है। इसके बाद यह मिली हुई नदी राजस्थान में वाकल और गुजरात में साबरमती नदी कहलाती है।

अंधेत के झरने तक जाने के लिए दो रास्ते हैं जिनमें एक रास्ता गोगुंदा के पास दादिया गाँव के पास से होकर और दूसरा सूरन या मोटीवाड़ा होकर है। दोनों ही तरफ से जाने पर आपको ढाई तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

अंधेत के झरने की मैप लोकेशन - Map location of Andhet Waterfall Gogunda



अंधेत के झरने का वीडियो - Video of Jamwai Mata



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post