हल्दीघाटी में पहाड़ी के ऊपर महाराणा प्रताप स्मारक - Maharana Pratap Smarak Haldighati

Maharana Pratap Smarak Haldighati, इसमें हल्दीघाटी में मौजूद महाराणा प्रताप स्मारक की जानकारी है।

Maharana Pratap Smarak Haldighati

हल्दीघाटी में चेतक समाधि के सामने पहाड़ी पर महाराणा प्रताप स्मारक बना हुआ है। यहाँ पर महाराणा प्रताप की चेतक पर बैठी हुई प्रतिमा बनी हुई है। महाराणा प्रताप स्मारक पर बाइक या कार से जाया जा सकता है।

पहाड़ी पर ऊपर चढ़ते समय रास्ते में लेफ्ट साइड में चेतक नाले का रास्ता है। यह 22 फीट चौड़ा वही नाला है जिसे हल्दीघाटी के युद्ध के समय चेतक ने महाराणा प्रताप को अपनी पीठ पर बैठा कर एक जम्प में क्रॉस कर लिया था।


ऊपर पहाड़ी पर महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्मारक पर चेतक पर बैठे हुए महाराणा प्रताप की धातु की बड़ी प्रतिमा बनी
हुई है। वैसे आपको महाराणा प्रताप की ज्यादातर प्रतिमाएँ चेतक के ऊपर बैठे हुए की ही मिलती हैं।

इस स्मारक का लोकार्पण साल 2009 में हुआ था। इस जगह से चारों तरफ दूर-दूर तक का सुंदर नजारा दिखाई देता है। चारों तरफ जंगल ही जंगल दिखाई देता है।

अगर आप हल्दी घाटी जा रहे हो तो आपको चेतक के स्मारक पर जरूर जाना चाहिए।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने