जावर में हिरण्यकश्यप के महल के अलावा है एक फोर्ट - Jawar Fort Zawar

Jawar Fort Zawar, इसमें उदयपुर के पास जावर में प्राचीन किले और हिरण्यकश्यप के महल की जानकारी दी है।

Jawar Fort Zawar

उदयपुर के पास ऐतिहासिक जावर कस्बे में जावर माता मंदिर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर एक पहाड़ी के ऊपर पुराना गढ़ बना हुआ है। आयताकार आकृति में बना यह गढ़ काफी मजबूत है।

गढ़ के चारों तरफ परकोटा बना है जिसके चारों किनारों पर मजबूत बुर्ज बनी है। गढ़ के अंदर एक खुला चौक है जिसके चारों तरफ कमरे बने हैं।

गढ़ की आकृति और महत्व को देखते हुए ऐसा लगता है कि रियासतकाल में यह गढ़ एक सैनिक चौकी के रूप में काम आता होगा यानी इस गढ़ में सैनिक रहा करते थे।

चूँकि जावर कस्बा प्राचीन काल से ही एक व्यापारिक केंद्र रहा है इसलिए इस जगह पर ये गढ़ बनाया गया। इस सैन्य चौकी का मुख्य काम इस एरिया में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखना था।

वैसे अगर आप जावर में फोर्ट देखना चाहते हैं तो आपको नॉर्थ बारोई खदान के पास वाली हिरण्यकश्यप पहाड़ी पर मौजूद हिरण्यकश्यप का किला और महल देखना चाहिए।

ये फोर्ट अब खंडहर में बदल गया है लेकिन इस जगह पर आप भक्त प्रह्लाद का मंदिर, होलिका दहन वाली जगह और किले की मोटी दीवारों को देख सकते हैं।

ध्यान रखें कि इस छुपी हुई जगह पर ना तो आप अकेले जा सकते हैं और ना ही आपका अकेले जाना सुरक्षित है, इसलिए हिरण्यकश्यप के किले को देखने के लिए किसी लोकल आदमी को साथ जरूर लेकर जाना चाहिए।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post