महाराणा प्रताप और मानसिंह में इस जगह हुई समझौता वार्ता - Udai Sagar Lake History

Udai Sagar Lake History, इसमें हल्दीघाटी युद्ध से पहले उदयसागर पर हुई वार्ता की जानकारी है।

Udai Sagar Lake History

उदयपुर की उदयसागर झील का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने 1559 ईस्वी में शुरू करवाया था। झील के साथ ही उन्होंने उदयश्याम मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर भी बनवाया था।

कहते हैं कि बाँध के ऊपर बनी पहाड़ी पर एक सिद्ध संत निवास करते थे जिनकी प्रेरणा से ही महाराणा उदय सिंह ने बाँध के पास भेरुजी का मंदिर, डबोक में धूणी माता का मंदिर और नांदवेल में शिव मंदिर बनवाया था।

झील के गेट के पास नहर के बगल में महाराणा जगत सिंह ने महल बनवाया था। महाराणा राज सिंह के समय औरंगजेब ने झील के आसपास बने कुछ मंदिर तुड़वा दिए थे।

महाराणा फतह सिंह ने झील के पास लकड़वास गाँव की मेड़ी मगरी पर उदयनिवास महल और शिकार के लिए कुछ बुर्ज बनवाई थी। मेड़ी मगरी आहड़ सभ्यता का स्थल है जहाँ से आहड़ सभ्यता के मृदभाण्डों के अवशेष मिले हैं। 

उदय सागर झील की पाल ही वो जगह है जहाँ पर हल्दीघाटी के युद्ध से पहले 1573 ईस्वी में महाराणा प्रताप से समझौता करने के लिए आए आमेर के युवराज मानसिंह के लिए भोज का आयोजन हुआ।

इस भोज में महाराणा प्रताप की जगह उनके पुत्र कुँवर अमर सिंह आए थे। महाराणा प्रताप के नहीं आने पर मानसिंह काफी नाराज हुआ था।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post