Rayta Hills, इसमें उदयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों में मौजूद रायता हिल स्टेशन की जानकारी दी गई है।
क्या आपको पता है कि राजस्थान में माउंट आबू के अलावा भी एक ऐसी जगह है जहाँ आप पहाड़ों के बीच टेढ़ी मेढ़ी सड़कों पर यात्रा करते हुए नेचुरल ब्यूटी का आनंद उठा सकते हैं।
ये जगह पहाड़ों के ऊपर है जहाँ पर जाने के लिए सीधी खड़ी ऊँची घाटियों के बीच से टेढ़ी मेढ़ी सर्पिलाकार सड़क से जाना पड़ता है। इन सड़कों पर बाइक चलाकर पहाड़ के ऊपर जाना घूमने के साथ-साथ एडवेंचर का एक बेहतरीन अनुभव कराता है।
बारिश के मौसम में तो यह जगह इतनी ज्यादा सुंदर हो जाती है कि आपको ऐसा लगता है जैसे आप शायद देवलोक में आ गए हैं। घनी हरियाली के बीच जगह-जगह सफेदी बिखेरते बादल ऐसा एहसास कराते हैं कि आप राजस्थान में ना होकर हिमाचल प्रदेश के किसी हिल स्टेशन पर हैं।
बारिश के मौसम में चारों तरफ फैली घनी हरियाली के बीच में इस एरिया में नदी, झरनों के साथ चारों तरफ गहरी घाटियों में घूमने का अलग ही मजा है। यहाँ की सबसे खास बात इस जगह का नाम है जो खाने की एक ऐसी डिश के नाम पर है जिसे हम डेली लाइफ में खाते हैं।
पहाड़ों के बीच मौजूद इस जगह को रायता हिल्स (Rayta Hills or Raita Hills) के नाम से जाना जाता है। आप इसका नाम सुनकर शायद चौंक गए होंगे लेकिन जैसा हमने आपको पहले बताया है कि इस जगह का नाम खाने की एक डिश के ऊपर है तो सचमुच इसका नाम रायता हिल्स ही है।
दरअसल इन पहाड़ियों के बीच में एक गाँव बसा हुआ है जिसका नाम रायता है। गुजरते समय के साथ इस गाँव के चारों तरफ की ये पहाड़ियाँ इस गाँव के नाम पर यानी रायता हिल्स के नाम से फेमस होने लगी।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
