जंगल के बीच लॉन्ग ड्राइव का मजा - Kevda Ki Naal Udaipur

Kevda Ki Naal Udaipur, इसमें उदयपुर से जयसमंद रास्ते पर स्थित केवड़ा की नाल दर्रे के बारे में जानकारी दी है।

Kevda Ki Naal Udaipur

अगर आपको कभी उदयपुर जाने का मौका मिले तो उदयपुर से जयसमंद या सलूम्बर के मार्ग पर केवड़ा की नाल नामक जगह है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

केवड़ा की नाल मुख्यतया एक दर्रा है जो कई किलोमीटर की लम्बाई में फैला हुआ है। यह एक जंगली क्षेत्र है जिसमे सघन हरियाली है।

इस जंगली क्षेत्र में मेडिसिनल प्लांट्स की भरमार है जो कि तरह-तरह की दवाइयों को बनाने के काम में आते हैं। रिसर्च की गतिविधियों में शामिल लोग यहाँ पर रिसर्च के लिए आते रहते हैं।

यहाँ कई तरह के जंगली जानवर भी रहते हैं। यहाँ जाने पर आपको गर्मी के मौसम में भी शीतलता का अहसास होता है।

केवड़ा की नाल का इतिहास - History of Kevda Ki Naal


महाराणाओं के समय में उदयपुर शहर की रक्षा के लिए चारों दिशाओं में चार गेट बनाये गए थे जिनमें एक गेट केवड़ा की नाल दर्रे में था। अन्य तीन गेट चीरवा घाटी, देबारी का घाटा और घसियार घाटी में थे।

चीरवा और देबारी के गेट काफी अच्छी अवस्था में है जबकि घसियार और केवड़े की नाल वाले दोनों गेट लगभग समाप्त से हो गए हैं।

सघन हरियाली के बीच में यह दर्रा कई ऐतिहासिक घटनाओं और विरासतों को अपने आगोश में समेटे हुए है। केवड़ा की नाल से आगे जंगलों में जावर गाँव स्थित है जिसे कभी मेवाड़ की टकसाल के नाम से जाना जाता था।

केवड़ा की नाल कैसे जाएँ? - How to reach Kevda Ki Naal?


केवड़ा की नाल, उदयपुर से जयसमंद या सलूम्बर के मार्ग पर दर्रे के बीच एक जंगली जगह है। उदयपुर से जयसमंद जाते समय इस रास्ते को एन्जॉय करते हुए जाना चाहिए।

बारिश के मौसम में यह जगह बड़ी मनमोहक लगती है और पूरा रास्ता हरियाली से भर जाता है। ऐसे मौसम में यह जगह किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती है।

यह जगह उदयपुर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पर आप बाइक या कार दोनों से जा सकते हैं। रोड की कन्डिशन बहुत अच्छी है।

सरकार की इस जगह को नेचर पार्क या इकोलॉजिकल पार्क के रूप में डवलप करने की योजना है लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि सरकारी योजनाओं में समय लगता है।

उम्मीद है इसका डेवलपमेंट जल्दी ही हो जायेगा और यह जगह भी फुलवारी की नाल की तरह एक टूरिस्ट प्लेस बनकर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाएगी।

केवड़ा की नाल मैप लोकेशन - Map Location of Kevda Ki Naal



केवड़े की नाल का वीडियो - Video of Kevda Ki Naal



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post