बार बार इस जगह क्यों आती है कंगना राणावत? - Kangana Ranaut relation with Rajasthan

Kangana Ranaut relation with Rajasthan, इसमें कंगना राणावत की कुलदेवी अंबिका माता के बारे में जानकारी दी है।

Kangana Ranaut relation with Rajasthan

क्या आप जानते हैं कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रानावत राजस्थानी है और उनका राजस्थान से गहरा रिश्ता है? कंगना अपने इस रिश्ते को निभाने के लिए राजस्थान के एक छोटे से गाँव में अपनी कुल देवी के मंदिर में आती रहती है?

निश्चित रूप से अब आप इस प्रश्न का उत्तर जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर कौनसा है वो गाँव और कौन है वो कुल देवी, जिनका कंगना से रिश्ता है।

आपकी जिज्ञासा को और अधिक ना बढ़ाते हुए हम आपको उस गाँव और उस मंदिर के बारे में बताते हैं। उस गाँव का नाम है जगत और मंदिर है अम्बिका माता का।

जगत गाँव राजस्थान के उदयपुर जिले में एक छोटा सा गाँव है। गाँव छोटा है लेकिन इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्यादा पुराना है।

इसी गाँव में एक हजार वर्ष पुराना अम्बिका माता का मंदिर है जिसे महिसासुर मर्दिनी के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर को राजस्थान का खजुराहो कहा जाता है।

जगत गाँव और अम्बिका माता के मंदिर से कंगना रानावत का पुश्तैनी रिश्ता है। दरअसल कंगना रानावत के पुरखे लगभग 150 वर्षों पहले तक इसी गाँव में रहते थे।

बाद में किसी वजह से यहाँ के रानावत परिवारों को जगत छोड़ना पड़ा। जगत छोड़ने के बाद कंगना के पूर्वज भी दूसरे रानावत परिवारों के साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी में जाकर बस गए।

अब प्रश्न उठता है कि कंगना को अपने पुश्तैनी गाँव और कुलदेवी के बारे में कैसे पता चला? इसके बारे में कंगना खुद बताती है कि उनकी माताजी को सपने में कुछ लडकियाँ और देवी माँ दिखाई देती थी।

माताजी ने पंडितों से पूछा तो उन्होंने इसका सम्बन्ध उनकी कुलदेवी से होना बताया और कुलदेवी के दर्शन करने की सलाह दी।

कंगना की माताजी को ना तो इस पुश्तैनी गाँव और ना ही इस मंदिर के बारे में पता था, उन्हें सिर्फ इतना पता था कि उनके पूर्वज उदयपुर में कही रहते थे।

तब उन्होंने कंगना को ये बात बताई और अपनी कुलदेवी को खोजने के लिए कहा। कंगना ने काफी कोशिश करके आखिर अपने इस पुश्तैनी गाँव और रानावत परिवारों की कुलदेवी के मंदिर को ढूँढ निकाला।

मंदिर का पता लगने पर वर्ष 15 अक्टूबर, 2018 को कंगना इस मंदिर में आई। यहाँ पूजा अर्चना करने के बाद इस मंदिर की ज्योत अपने वर्तमान गृह जिले हिमाचल प्रदेश के मंडी में ले गईं।

मंडी में इन्होने इसी शैली में माता का मंदिर बनवाया ताकि इनके साथ दूसरे रानावत परिवार भी अपनी कुलदेवी के दर्शन कर सकें।

इसके बाद कंगना लगातार जगत गाँव में अपनी कुलदेवी के दर्शनों के लिए आती रहती हैं। जब इनके भाई की शादी हुई थी तब भी इनका पूरा परिवार माता के दर्शनों के लिए आया था।

अब आप कंगना रानावत के राजस्थान के उदयपुर जिले के एक छोटे से गाँव और इस गाँव में मौजूद इनकी कुलदेवी के मंदिर से रिश्ते के बारे में जान गए होंगे।

कंगना का अपनी कुलदेवी से जुड़ाव, कंगना के बॉलीवुड के उस बोल्ड रूप से बिलकुल भी नहीं मिलता है जो हमें फिल्मों में दिखता है।

इससे पता लगता है कि जो जैसा फिल्मों में दिखता है, असल जिंदगी में वैसा होता नहीं है। हिमाचल में बसने के बाद भी कंगना का अपनी कुलदेवी में विश्वास यही दिखाता है।

जगत अंबिका मंदिर की मैप लोकेशन - Map location of Ambika Mata Mandir



कंगना राणावत के अनोखे प्रेम का वीडियो - Video of Kangana Ranaut Special Love



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।

पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

Post a Comment

Previous Post Next Post