Khatu Shyam Prarthna - खाटू श्याम की सबसे प्राचीन प्रार्थना, श्याम बाबा की यह प्रार्थना श्याम भक्तों द्वारा अपनी भक्ति प्रकट करने के लिए गाई जाती है।

Khatu Shyam Ki Sabse Prachin Prarthna

श्याम बाबा की प्रार्थना की एक अलग ही महिमा है। सच्चे मन से बाबा श्याम की प्रार्थना से मनमाफिक फल की प्राप्ति होती है। जब भी आप श्यामजी की पूजा करें तो यह प्रार्थना जरूर गायें।

श्याम बाबा की प्रार्थना जिस घर में रोज सुबह और शाम दोनों समय की जाती है उस घर पर बाबा श्याम का आशीर्वाद बना रहता है। यहाँ ना तो कभी धन दौलत की कमी नहीं होती है और ना ही कोई कष्ट आते हैं।


आगे दी गई प्रार्थना संभवतः सबसे पुरानी श्याम प्रार्थना है। यह प्रामाणिक प्रार्थना प्रसिद्ध इतिहासकार पंडित झाबरमल्ल शर्मा ने अपनी किताब "खाटू श्यामजी का इतिहास" में भी संकलित की है।

खाटू श्याम जी की प्रार्थना हिंदी लिरिक्स, Khatu Shyam Ji Ki Prarthna Hindi Lyrics


हाथ जोड़ विनती करूँ, सुणज्यो चित्त लगाय
दास आ गयो शरण में रखियो इसकी लाज

धन्य ढुँढारो देश है, खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि श्री श्याम की, दर्शन से कल्याण

श्याम श्याम तो में रटूँ, श्याम हैं जीवन प्राण
श्याम भक्त जग में बड़े, उनको करूँ प्रणाम

खाटू नगर के बीच में, बण्यो आपको धाम
फागुन शुक्ला मेला भरे, जय-जय बाबा श्याम

फाल्गुन शुक्ला द्वादशी, उत्सव भारी होय
बाबा के दरबार से, खाली जाय न कोय

उमा पति, लक्ष्मी पति, सीता पति, श्री राम
लज्जा सब की राखियो, खाटू के श्री श्याम

पान, सुपारी इलायची, इत्तर सुगंध भरपूर
सब भक्तन की विनती, दर्शन देवो हजूर

आलू सिंह तो प्रेम से, धरे श्याम का ध्यान
श्याम मंच पावे सदा, श्याम कृपा से मान

नोट: उपरोक्त बाबा श्याम की प्रार्थना, प्रसिद्ध इतिहासकार पंडित झाबरमल्ल शर्मा की किताब "खाटू श्यामजी का इतिहास" से ली गई है।


लेखक

उमा व्यास {एमए (शिक्षा), एमए (लोक प्रशासन), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (इतिहास), बीएड}

अस्वीकरण

लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्रोतों से ली गई हो सकती है जिनकी सटीकता और विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए दी गई है, इसलिए पाठकों को इसे केवल सूचना के रूप में लेना चाहिए। इसके अलावा इसके किसी भी इस्तेमाल की जिम्मेदारी खुद यूजर की होगी।

लेख में व्यक्त कोई भी जानकारी, तथ्य या विचार Khatu.co.in के नहीं हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता, व्यावहारिकता या सत्यता के लिए Khatu.co.in जिम्मेदार नहीं है।

सोशल मीडिया पर खाटू से जुड़ें