Khatu Shyam Janmdin - जाने कब है बाबा श्याम का हैप्पी बर्थडे, इसमें कार्तिक महोत्सव और श्याम जन्मोत्सव के बारे में बताया गया है।

Jane Kab Hai Shyam Baba Ka Happy Birthday

करोड़ों लोगों की आस्था की खाटू नगरी स्थित बाबा श्याम के मंदिर में कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी के दिन बाबा श्याम की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।

खाटू श्याम का जन्मदिन क्यों मनाया जाता है?, Khatu Shyam Ka Janmdin Kyon Manaya Jata Hai?


बाबा श्याम का जन्म कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि यानी एकादशी को हुआ था, इसलिए यह दिन सभी श्याम भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए सभी श्याम भक्त इस दिन खाटू श्याम जी का जन्म दिन मनाते हैं।

खाटू श्याम जन्म दिवस कब है?, Khatu Shyam Janm Divas Kab Hai?


हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हारे के सहारे, भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार, लखदातार, शीश के दानी बाबा श्याम का जन्मोत्सव हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है।

श्याम बाबा का जन्मदिन कब है 2023, Shyam Baba Ka Janmdin Kab Hai 2023


श्याम बाबा का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार लगभग हर वर्ष तारीख बदलती रहती है। इस वर्ष 2023 मे बाबा श्याम का जन्मदिन 23 नवम्बर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

खाटू श्याम का जन्मदिन कैसे मनाया जाता है?, Khatu Shyam Ka Janmdin Kaise Manaya Jata Hai?


बाबा श्याम के जन्मदिन को श्याम जन्मोत्सव, श्याम महोत्सव, कार्तिक महोत्सव और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के नाम से जाना जाता है।

इस दिन मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। इसके बाद बाबा श्याम को इत्र से नहलाया जाता है।


देश भर से बाबा के भक्त हाथों में रंगीन निशान लेकर बाबा के मंदिर में आते हैं और श्याम बाबा की जय, खाटू नरेश की जय, शीश के दानी की जय आदि के जयकारे लगाते हैं।

ये लोग बाबा के दरबार में मावा केक चढ़ाते हैं और बाबा को हैप्पी बर्थडे कहते हैं और केक भी काटते हैं।

साथ ही होटलों व धर्मशालाओं में श्याम जन्मोत्सव के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं और खूब केक भी काटे जाते हैं। इस अवसर पर बाजार की अधिकांश प्रसाद दुकानों पर तरह-तरह के केक मिलते हैं।

खाटू श्याम के जन्मदिन पर क्या करें?, Khatu Shyam Ke Janmdin Par Kya Karen?


खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर विधिवत तरीके से बाबा की पूजा अर्चना करें और इन्हें इनका मनपसंद भोग ग्रहण करवाएँ। बाबा के मनपसंद भोग में गाय का कच्चा दूध, खीर चूरमा और मावा के पेड़े प्रमुख है।


लेखक

उमा व्यास {एमए (शिक्षा), एमए (लोक प्रशासन), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (इतिहास), बीएड}

अस्वीकरण

लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्रोतों से ली गई हो सकती है जिनकी सटीकता और विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए दी गई है, इसलिए पाठकों को इसे केवल सूचना के रूप में लेना चाहिए। इसके अलावा इसके किसी भी इस्तेमाल की जिम्मेदारी खुद यूजर की होगी।

लेख में व्यक्त कोई भी जानकारी, तथ्य या विचार Khatu.co.in के नहीं हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता, व्यावहारिकता या सत्यता के लिए Khatu.co.in जिम्मेदार नहीं है।

सोशल मीडिया पर खाटू से जुड़ें