Champalal Dharamshala, इसमें उदयपुर में बस स्टैन्ड के पास शहर की सबसे सस्ती धर्मशाला की जानकारी दी है।
उदयपुर में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न इस बात को लेकर होता है कि वो उदयपुर में ऐसी किस जगह पर ठहरें जो सस्ती होने के साथ शहर के बीच में हो।
पर्यटकों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उदयपुर शहर में रुकने के लिए एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी सस्ती होने के साथ-साथ शहर के एकदम बीच में स्थित है।
यह एक धर्मशाला है जिसका नाम रामचंद्र चंपालाल माहेश्वरी धर्मशाला है। इस धर्मशाला में छोटे-बड़े लगभग 300 कमरे हैं, साथ ही व्हीकल पार्किंग के लिए भी काफी जगह है।
धर्मशाला में रुकने का किराया 120 रुपए से शुरू हो जाता है। आपको 250 रुपए के लगभग एक कमरा आसानी से मिल जाता है।
यहाँ पर रुकने के लिए आपको अपने साथ पहचान पत्र की फोटो कॉपी के अलावा एक ताला भी रखना पड़ेगा। यहाँ का चेक आउट टाइम दिन में 12 बजे का है।
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि धर्मशाला का गेट रात को दस बजे बंद हो जाता है। कमरे साधारण हैं और ज्यादातर टॉइलेट और बाथरूम कॉमन ही हैं। साफ सफाई भी साधारण ही मिलेगी।
यहाँ की सबसे बड़ी खासियत शहर के बीच में होने के साथ इसका बहुत कम किराया है लेकिन अगर आप होटल जैसा अनुभव चाहते हैं तो वो आपको यहाँ नहीं मिलेगा।
अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर आप उदयपुर में ज्यादा समय के लिए रुकना चाहते हैं और आप ठहरने पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों, उपलब्ध सूचनाओं तथा लेखक के अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। यद्यपि जानकारी को यथासंभव सही एवं उपयोगी रखने का प्रयास किया गया है, इसकी सटीकता, पूर्णता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती।
पाठक इस जानकारी को केवल सामान्य सूचना के रूप में लें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या उपयोग से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक/उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी।
